Saraswati Vidya Mandir Higher Secondary School, Sanjeet Marg, Mandsaur (M.P.)

Affiliated to CBSE   Affiliation No. 1030696

  • Home
  • About Us
    • Principal's Message
    • Chairman Desk
    • CBSE Affiliation
    • About Organization
  • Mandatory Public Disclosure
  • Academics
    • Students
    • Achivements
    • Activities
    • Facilities
    • School Uniform
  • Administration
    • Staff
    • Salary
    • Fee Structure
    • Career
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Video Gallery
  • Literature
  • Sainik School
Saraswati Vidya Mandir CBSE Sr. Secondary School, Sanjeet Marg, Mandsaur Saraswati Vidya Mandir CBSE Sr. Secondary School, Sanjeet Marg, Mandsaur Saraswati Vidya Mandir CBSE Sr. Secondary School, Sanjeet Marg, Mandsaur Saraswati Vidya Mandir CBSE Sr. Secondary School, Sanjeet Marg, Mandsaur Saraswati Vidya Mandir CBSE Sr. Secondary School, Sanjeet Marg, Mandsaur Saraswati Vidya Mandir CBSE Sr. Secondary School, Sanjeet Marg, Mandsaur Saraswati Vidya Mandir CBSE Sr. Secondary School, Sanjeet Marg, Mandsaur Saraswati Vidya Mandir CBSE Sr. Secondary School, Sanjeet Marg, Mandsaur Saraswati Vidya Mandir CBSE Sr. Secondary School, Sanjeet Marg, Mandsaur Saraswati Vidya Mandir CBSE Sr. Secondary School, Sanjeet Marg, Mandsaur Saraswati Vidya Mandir CBSE Sr. Secondary School, Sanjeet Marg, Mandsaur

  • सुविधाएँ (Facilities)

    पुस्तकें जीवन की सबसे अच्छी मित्र है | इस हेतु विद्यालय में समृद्ध पुस्तकालय व वाचनालय की स्थापना की गई है | जिसमें कथा , कहानी , धर्म , संस्कृति , कला , विज्ञान , सम्बन्धी साहित्य ( राष्ट्रधर्म , युगबोध , अखंड ज्योति , समन्वय साधना , विज्ञान प्रगति , पर्यावरण ऊर्जा टाइम्स , स्वदेशी , ओजस्वी , बालहंस , नंदन , चंदामामा , देवपुत्र , पाञ्चजन्य , शिक्षा शोध पत्रिका , विद्या भारती प्रदीपिका , प्रतियोगिता दर्पण, Dream , ( Organiser ) के साथ ही दैनिक समाचार पत्र ( नई दुनिया , दैनिक भास्कर , पत्रिका , स्वदेश , नवभारत टाइम्स ) Times of India, Free Press के पठन - पाठन की व्यवस्था है | पुस्कालय विभाग द्वारा समय - समय पर छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ (Carrier , Guidence) सम्बन्धी मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है |

    विद्यालय में सभी कक्षाओ के चार चार वर्ग है | प्राथमिक कक्षाओ में 30 , माध्यमिक कक्षाओ में 35 , उच्चतर माध्यमिक कक्षाओ में 45 छात्र - छात्राओं की अध्यापन कक्षाएं है | संस्था में शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा स्वीकृति व निर्धारित पाठ्यक्रम द्वारा अध्यापन कार्य होता है | कक्षा 11 व 12 में Mathematics, Physics, Chemistry, Biology, Informatics Practices, Commerce, Agriculture, Special English आदि विषयों के अध्यापन की व्यवस्था है | Spoken English and Personality developments, Computer कक्षाये नियमित संचालित होती है , समस्त विषयों का अध्यापन प्रयोगों पर आधारित होता है |


    विद्यालय में आधुनिक उपकरणों से परिपूर्ण भौतिकी (Physics), रसायन (Chemestry), जीव विज्ञान (Biology), कंप्यूटर (Computer), कृषि (Agriculture) विषय की सुसज्जित प्रयोगशालाएँ है| जिनमें चार्ट्स, मॉडल्स एवं प्रयोग हेतु समस्त आवश्यक उपकरण उपलब्ध है|


    आधुनिक शिक्षा में दृश्य व श्रृव्य उपकरणों के माध्यम की महत्ता को ध्यान में रखकर गणित, विज्ञान, अंग्रेज़ी आदि विषयो को सुगमता से ग्राह्य बनाने हेतु (Audio-Video Visual Room) का निर्माण किया गया है| जहां छात्र उपयोगी CD, फ़िल्म, स्लाइड के आधार पर शिक्षण प्राप्त कर ज्ञान का विस्तार करते है|


    छात्र - छात्राओं में छुपी रचनात्मक प्रतिभा को कलात्मक व ज्ञानात्मक रूप से प्रकट करने के उद्देश्य से विषयश:, कक्षाश:, विधाश:, हस्तलिखित पत्रिकाएँ एवं मुद्रित पत्रिका "बाल सृष्टि"व मासिक पत्रिका "अनुभूति" का प्रकाशन किया जाता है|


    विद्यालय के भैया बहिनों को प्रतिवर्ष हमारे देश के धार्मिक, ऐतिहासिक स्थानों, महापुरुषों की कर्म स्थलियों व प्राकृतिक सुरम्य स्थलों के प्रत्यक्ष दर्शन हेतु शैक्षणिक भ्रमण "भारत दर्शन" का आयोजन होता है| यह आयोजन सामान्यत: सितम्बर - अक्टूबर माह में होता है|

    विद्यालय का वार्षिक स्नेह सम्मलेन विभिन्न आयामो को समेटे अत्यंत रोचक व आकर्षक होता है | जिसके अंतर्गत भारतीय संस्कृति व महापुरुषो के जीवन चरित्र को कथानक के माध्यम से ध्वनि , प्रकाश , संगीत , संवाद व अभिनय के अद्भुत संयोजन द्वारा प्रस्तुतिकरण दर्शको को मन्त्र मुग्ध कर देता है | इस अवसर पर प्रतिभाओ का सम्मान , शारीरिक प्रदर्शन , प्रदर्शनियाँ व सहभोज का अनूठा अविस्मरणीय आयोजन किया जाता है |

    1 . छात्र समूह दुर्घटना बीमा(Group Accidental Insurance) - प्रतिवर्ष प्रत्येक भैया - बहिन का समूह बीमा होता है जिसके माध्यम से नियमानुसार कार्यवाही कर सहायता एवं राहत प्रदान की जाती है |
    2 . छात्रवृति(Scholar Ship) - छात्रों हेतु शासन के नियमानुसार विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियाँ प्रदान करने का प्रावधान है |
    3 . प्राथमिक चिकित्सा - विद्यालय में प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहती है वर्ष में एक बार चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाता है |
    4 . पुरस्कार / सम्मान - छात्रो को प्रतिवर्ष वार्षिक स्नेह सम्मलेन के अवसर पर नगर के श्रेष्ठीजनों द्वारा स्थापित प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त एवं गणित , विज्ञान , हिंदी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले भैया - बहिन को पुरुस्कृत किया जाता है |

    1 . विद्या भारती को SGFI(School Game Fedration of India) की मान्यता प्राप्त है जिससे विद्यालय के छात्र छात्राऐ राष्ट्रीय स्तर तक खेलों में प्रतिनिधित्व करते है |
    2 . इको , पर्यावरण व विज्ञान क्लब - वृक्षारोपण , जल संरक्षण . जैविक कृषि विज्ञान , समाजोपयोगी प्रकल्पो का संचालन किया जाता है |
    3 . सदन व्यवस्था - विद्यालय के सम्पूर्ण भैया - बहिन चार सदनों(House) में विभाजित है |
                                  1. तेजस्वी       2. यशस्वी
                                  3. मनस्वी      4. ओजस्वी
                                ये भैया - बहिन अपने स्कार्फ के रंग से सदन के नाम का प्रतिनिधित्व करते है |
    4 . प्रश्न पेटिका / सुझाव पंजी - कार्यालय में उपलब्ध रहती है आपके विकासात्मक सुझावो का सदैव स्वागत है |
    5 . बालिका शिक्षा - बालिकाओ को स्वावलम्बन , स्वस्थ्य , संस्कार , कर्त्तव्य व दायित्व भावो के जागरण हेतु नियमित आयोजन होता है |
    6 . व्यक्तित्व विकास - सत्र में व्यक्तित्व विकास हेतु विभिन्न रचनात्मक विषयो पर विद्यालय से प्रान्त स्तर तक शिविर , कला पर्व व स्पर्धायें आयोजित होती है |
    7 . संस्कृति ज्ञान परीक्षा - भारतीय संस्कृति , संस्कार , जीवन मूल्य , परम्पराओं व इतिहास के परिचय करने के उद्देश्य कक्षा चौथी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों , अभिभावकों व शिक्षकों हेतु अखिल भारतीय स्तर तक परीक्षायें आयोजित होती है |
    8 . स्काउट / गाइड , आपदा प्रबंधन - शासन के नियम व निर्देशानुसार आयोजित किया जाता है |
    9 . खेलकूद / बौद्धिक स्पर्धाएं -विद्यालय स्तर से अ . भा . स्तर पर आयोजन होता है |
    10 . छात्र संसद - विद्यालय छात्र संसद आयोजित होती है जिसमे विद्यालय , समाज व राष्ट्र के ज्वलंत विषयो पर विचार मंथन होता है |
    11 . बाल भारती , किशोर भारती - प्रावीण्य सूची व विभिन्न योग्यताओं के आधार पर चयनित परिषद का गठन होता है जिसके माध्यम से भैया - बहिनो में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है |
    12 . बालसभा - प्रतिसप्ताह विभिन्न रोचक विषयो पर आधारित मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन बालसभा में होता है |
    13. ग्रीष्मकालीन गतिविधि शिविर -ग्रीष्मकालीन अवकाश में भैया - बहिनों के गुणात्मक व्यक्तित्व विकास हेतु विभिन्न क्रियाकलापों पर आधारित (कढ़ाई, बुनाई, मेहंदी, लेखन, काव्य, खेल, भाषण, चित्रकला, नृत्य, संगीत) आदि की कक्षाएं संचालित की जाती है |
    14. NSS - राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) विक्रम विश्व विद्यालय उज्जैन द्वारा संस्था को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के रूप में मान्यता प्रदान की गई है |

    संस्था द्वारा सेवारत आचार्य परिवार के हित चिंतन हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाओं का प्रावधान किया गया है |
    1. आचार्य सुरक्षा न्यास
    2. आचार्य समूह बीमा
    3. आचार्य भविष्य निधि योजना
    4. ऋण योजना
    5. आचार्य सम्मान योजना
    6. आकस्मिक आपदा सहायता योजना
    7. आचार्य परिवार कल्याण योजना
    (सभी योजनाओ का निर्धारित नियमानुसार समिति द्वारा संचालन किया जाता है |)



    नगर के सभी क्षेत्रों से भैया - बहिनों को विद्यालय लाने व ले जाने के लिए सर्वसुविधा युक्त वाहन व्यवस्था उपलब्ध की गई है |

Photo Gallery

Apply Online Student Admission Form

 
 

*Important Notice*

 

Notice

Contact Us

Exam Time Table

Download TC




*Important Links*

Privacy Policy

Terms & Conditions

Cancellation/Refund Policy

     Copyright © 2023 - All Rights Reserved - Saraswati Vidya Mandir

Design by - Kaivalya Techno Soft Pvt. Ltd.